फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   From piggy banks to governance... Women's dominance in Panchayat elections

Hamirpur (Himachal) News: गुल्लक से गर्वनेंस तक... पंचायत चुनाव में महिलाओं की धमक

Thu, 21 May 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 21 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
बवीता चंदेल
विज्ञापन


हमीरपुर। पंचायती राज चुनावों में इस बार महिलाओं की भागीदारी केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रही, बल्कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं गांव की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए मजबूती से मैदान में उतरी हैं।
वर्षों तक बचत योजनाओं, स्वरोजगार और सामाजिक गतिविधियों से गांवों में सक्रिय रहने वाली महिलाएं अब पंचायतों में निर्णय लेने वाली भूमिका तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। गुल्लक सी छोटी बचत योजनाओं काे आधार बना अब ये महिलाएं गर्वनेंस तक पहुंचने को चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन


जिलेभर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 269 महिलाएं विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ रही हैं। इनमें वार्ड सदस्य से लेकर प्रधान पद तक की दावेदार शामिल हैं। वार्ड सदस्य पद के लिए सबसे अधिक महिला प्रत्याशी बिझड़ी विकास खंड से सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 44 महिलाओं ने चुनावी दावेदारी पेश की है। इसके बाद सुजानपुर विकास खंड में 10 महिलाएं वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

प्रधान पद के लिए बिझड़ी विकास खंड सबसे आगे है। बिझड़ी में 30 महिलाओं ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया है, जबकि हमीरपुर विकास खंड में यह संख्या सबसे कम रही है, जहां केवल तीन महिला प्रत्याशी मैदान में हैं।
कई महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। गांवों में छोटे स्तर पर स्वरोजगार, बचत समूहों के संचालन और सामाजिक अभियानों के जरिए उन्होंने पहले ही अपनी सक्रियता साबित की है। अब यही अनुभव उन्हें पंचायत स्तर पर नेतृत्व की ओर ले जा रहा है।


चुनावी प्रचार में भी महिलाओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। सुबह से देर शाम तक महिला प्रत्याशी गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रही हैं। कई स्थानों पर महिलाएं समूह बनाकर प्रचार कर रही हैं, जिससे चुनावी माहौल में अलग माहौल देखने को मिल रहा है।

बाक्स:
ब्लॉक वाइज स्वयं समूहों से जुड़ी प्रत्याशियों का ब्योरा
ब्लॉक
प्रधान
उपप्रधान
वार्ड सदस्य
बीडीसी जिला परिषद


बमसन 10
0
28
8
5



भोरंज 11
1
25
4
0



नादौन
9
1
33
10
0



बिझड़ी 30
0
44
8
1



हमीरपुर
3
0
15
2
1



सुजानपुर
5
0
10
3
2



कुल
68
2
155
35
9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed