फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   four twenty case

धोखाधड़ी से जमीन हथियाने पर केस दर्ज

Tue, 12 Nov 2019 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के तहत एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी से जमीन हथियाने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जसवीर सिंह गांव पथल्यार तप्पा पंजग्रां तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने शिकायत में बताया कि उसे 5-6 साल की उम्र में असली माता-पिता ने वर्ष 2005 में कृष्ण चंद पुत्र लेखराज और सोमा देवी पत्नी कृष्ण चंद गांव पथल्यार को गोद दिया था। उसके दादा सरवन सिंह ने 7-7-2001 को उसके और रिशु नामक व्यक्ति के नाम जमीन की वसीयत बना रखी थी। दादा की मृत्यु के बाद इस जमीन का इंतकाल भी इनके नाम हो चुका था। जनवरी 2019 में उसकी भूमि पर एक महिला ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जब उसने महिला से निर्माण कार्य के बारे में पूछा तो उसने कहा कि यह जमीन उसकी है। मामले की छानबीन कर मालूम हुआ कि महिला ने उपरोक्त टीका प्लासी में इसकी जमीन को धोखाधड़ी से अपने नाम करवा लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसकी पुष्टि एएसपी विजय कुमार सकलानी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed