फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four students of New Gurukul secured place in the merit list.

Hamirpur (Himachal) News: न्यू गुरुकुल के चार विद्यार्थियों ने मेरिट में बनाई जगह

Mon, 04 May 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 04 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four students of New Gurukul secured place in the merit list.
न्यू गुरूकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान
हमीरपुर। न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपाल नगर के चार विद्यार्थियों ने जमा दो के परीक्षा परिणाम में प्रदेश मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में रिदिमा ठाकुर ने विज्ञान संकाय में 491, अक्ष शर्मा ने 491 अंकों के साथ प्रदेशभर में चौथा स्थान, वाणिज्य संकाय में साइना ने 483 अंक लेकर आठवां स्थान व कला संकाय से श्रद्धा ने 488 अंकों के साथ प्रदेशभर में नौवां स्थान प्राप्त किया। कृतिका ने भी वाणिज्य संकाय में 479 अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही विद्यालय का तीनों संकायों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान प्रधानाचार्य रविंद्र पुरी और उपप्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed