फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four people on police remand in case of married woman's death

Hamirpur (Himachal) News: विवाहिता की मौत मामले में चार लोग पुलिस रिमांड पर

Sun, 21 May 2023 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक 29 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अणु कलां पंचायत की महिला ने शुक्रवार सुबह घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार महिला के पति, सास, ससुर और ननदोई (ननद का पति) को शनिवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मृतक महिला की पहचान शिवानी, पत्नी संजीव कुमार, वार्ड नंबर दो, ग्राम पंचायत अणु कलां हमीरपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन


शिवानी और संजीव दोनों की यह दूसरी शादी थी। दोनों का पहले तलाक हो चुका है। पहली शादी से संजीव कुमार का एक बेटा है, जबकि शिवानी की एक बेटी है। दोनों परिवारों की आपसी सहमति के बाद चार साल पहले दोनों का पुनर्विवाह हुआ। रोजाना की तरह वीरवार को भी पूरा परिवार रात्रि भोजन के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चला गया। शिवानी सुबह उठी और घर का काम किया। लेकिन अचानक करीब साढ़े सात बजे वह अपने कमरे में चली गई। संजीव कुमार हमीरपुर में ही एक दुकान पर काम करता है। जांच में पता चला है कि पुनर्विवाह के चार साल बाद भी दोनों दंपती की ग्राम पंचायत रजिस्टर में शादी का पंजीकरण नहीं हुआ था। वहीं इस बारे में एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि आरोपियों को चार दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed