फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four nomination papers filed in Hamirpur on the fifth day

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में पांचवें दिन दाखिल हुए चार नामांकन पत्र

Tue, 14 May 2024 01:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए सात मई को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन सोमवार को जिला हमीरपुर में कुल चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के लिए भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नामांकन पत्र भरा जबकि, वीरेंद्र सिंह कंवर ने अनुराग सिंह ठाकुर के कवरिंग कैंडिडेट के रूप में पर्चा दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के समर्थकों ने मिनी सचिवालय परिसर गेट पर नारेबाजी की।
विज्ञापन

नामांकन से दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह की ओर से गांधी चौक पर विजय संकल्प रैली निकाली गई है जबकि सोमवार को सादे तरीके से नामांकन भरा है। हालांकि इस दौरान भी सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मिनी सचिवालय में पहुंच गए थे। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगदीप कुमार ने भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र भरा। उधर, विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर के उपचुनाव के लिए एनसीपी के प्रत्याशी रविंद्र सिंह डोगरा ने एसडीएम कार्यालय सुजानपुर में अपना पर्चा दाखिल किया। जबकि, विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर के लिए सोमवार को कोई भी नामांकन पत्र नहीं भरा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि कुल चार नामांकन पांचवें दिन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed