{"_id":"65c7d0e901094f3f860f1497","slug":"four-lane-should-be-constructed-in-hamirpur-instead-of-two-lane-sikandar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-120971-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में टू-लेन के बजाय फोरलेन का हो निर्माण : सिकंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में टू-लेन के बजाय फोरलेन का हो निर्माण : सिकंदर
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी के साथ राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार
हमीरपुर। राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर हमीरपुर में टू लेन के बजाए फोरलेन के निर्माण की मांग रखी है। सिकंदर कुमार ने शिमला-मटौर फोरलेन के तहत हमीरपुर की कुछ ग्राम पंचायतों में बन रहे टू-लेन का मामला केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया है। बाकायदा उन्होंने एक मांग पत्र केंद्रीय मंत्री को सौंपा है।
सांसद ने केंद्रीय मंत्री के ध्यान में लाया कि एनएचएआई चील-बाहल से हमीरपुर बाईपास सेक्शन में फोरलेन के बजाय टू-लेन सड़क का निर्माण कर रहा है। इसके अंतर्गत खगल, कमलाह, बलेटा कलां, खुर्द सनाही, कुस्वाड, घनोटला, मस्याणा और कोहली गांवों में टू-लेन सड़क बन रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों में नाराजगी है कि फोरलेन सड़क निर्माण के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण तो कर लिया गया है, लेकिन यहां टू-लेन सड़क बन रही है। इन गांवों के लोगों ने उनको अवगत करवाया है कि इस सड़क पर अभी टू-लेन का निर्माण हो रहा है तो भविष्य में फोरलेन की आवश्यकता होगी और उन्हें आगे भी निर्माण प्रक्रिया की समस्या का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में यदि निर्माणाधीन सड़क को एक ही बार में फोरलेन बना दिया जाए तो इसी तरह की समस्या और जन धन की बचत होगी। सांसद सिकंदर कुमार ने दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एनएचएआई व संबंधित मंत्रालय के अधिकारियों को इन गांवों में फोरलेन निर्माण के निर्देश दिए हैं।