फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Forest fire engulfs electricity board's center store

Hamirpur (Himachal) News: जंगल में लगी आग ने बिजली बोर्ड का सेंटर स्टोर चपेट में लिया

Mon, 22 Apr 2024 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
झनियारा के जंगल में दोपहर को लगी आग, 50 हजार के करीब बताया नुकसान
विज्ञापन

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला मुख्यालय से सटे झनियारा जंगल में सोमवार दोपहर को अचानक आग लग गई। जंगल में चीड़ की पत्तियों में लगी आग ने भयंकर रूप ले लिया और साथ में स्थित बिजली बोर्ड के सेंटर स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। स्टोर के साथ जंगल में साढ़े तीन बजे के करीब आग लगी थी। एक घंटे के बाद साढ़े चार बजे बोर्ड के सेंटल स्टोर में पहुंच गई और यहां रखे तारों में आग लग गई। आग की लपटें देखकर अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। अग्निशमन विभाग हमीरपुर के कर्मचारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देखते ही देखते सारे बिजली के तार जलकर राख हो गए। इससे खासा नुकसान हुआ। बिजली के तारों में आग लगने से आसपास के क्षेत्रों में बत्ती गुल रही और बिजली के कट लगते रहे। इस अग्निकांड में बिजली बोर्ड को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। जिला फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को भेजा गया और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने जिलाभर के लोगों से आग्रह किया है कि जंगलों में आग न लगाएं और माचिस की तिल्लियां आदि जलाकर जंगलों में न फेंके। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता एनपी अबरोल ने कहा कि अग्निकांड में 50 हजार रुपये के करीब नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed