{"_id":"694d918c640b4f9721020d2a","slug":"for-atal-politics-was-a-medium-of-service-not-power-bjp-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-178020-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल के लिए राजनीति सत्ता नहीं सेवा का था माध्यम : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल के लिए राजनीति सत्ता नहीं सेवा का था माध्यम : भाजपा
Fri, 26 Dec 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
अटल जयंती पर झटवाड़ बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित करते विधायक आशीष शर्मा एवं अ
पूर्व प्रधानमंत्री अटल की 101वीं जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलेभर में 101वीं अटल जयंती के उपलक्ष्य पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देश के लिए दिए योगदान को याद किया। इस दौरान श्रद्धांजलि और फल वितरण कार्यक्रम जिला, मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित हुए।
भोरंज मंडल ने वीरवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के आवास पर मनाई। प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और दीप प्रज्वलन किया। इसके अलावा जिला भाजपा की ओर से जिला मुख्यालय पर श्रद्धा और सेवाभाव के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों तथा सहयोगी स्टाफ को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जूस वितरित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को जूस वितरित कर सेवा कार्य किया।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रेरक उदाहरण है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि राजनीति सत्ता नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम है। अटल प्रेम सेवा संस्था ने टौणी देवी अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए तथा बाजार में हलवा एवं चने का प्रसाद बांटा।
लखनपाल और राणा सुजानपुर में आयोजित कार्यक्रम हुए शामिल
सुजानपुर पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने सुजानपुर में पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल विशेष रूप से उपस्थित हुए।
अनुराग ने संसद भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर संसद भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, विधायक सदर आशीष शर्मा ने झटवाड़ बूथ पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की एवं नमन किया। इस मौके पर स्थानीय बूथ कमेटी एवं भाजपा मंडल ग्रामीण के पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।