फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   food mater in marriage should be undergoes corone test

कैटरिंग, टेंट और धाम में काम करने वालों के करवाने होंगे रैपिड एंटीजन टेस्ट

Thu, 19 Nov 2020 07:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेलकूद, मनोरंजन और अन्य समारोहों एवं कार्यक्रमों के आयोजनों के दौरान कोरोना संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ऐसे आयोजनों के संबंध में संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने जिले के सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नए दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उपायुक्त ने बताया कि सभी आयोजन स्थलों पर मास्क के प्रयोग के साथ थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर और हैंडवॉश की व्यवस्था अनिवार्य होगी तथा लोगों के बीच परस्पर दूरी का विशेष ध्यान रखना होगा। अगर ये कार्यक्रम बंद, तंग जगह या हाल में किए जा रहे हैं तो हाल की 50 प्रतिशत क्षमता से अधिक लोग नहीं होने चाहिए तथा इनकी संख्या 100 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

किचन, कैटरिंग, टेंट और धाम इत्यादि कार्यों में काम करने वालों को आयोजन से पहले की 96 घंटे की अवधि के भीतर रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाना होगा। इसके लिए वे स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। समारोहों एवं कार्यक्रमों के दौरान इन लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता, मास्क और परस्पर दूरी का विशेष ध्यान रखना होगा। उपायुक्त ने कहा कि आयोजन स्थलों पर संशोधित दिशा-निर्देशों के अलावा कोविड-19 से संबंधित अन्य सभी सावधानियों तथा पूर्व में जारी अन्य आदेशों की भी अनुपालना सुनिश्चित करनी होगी। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेलकूद, मनोरंजन व अन्य समारोहों एवं कार्यक्रमों की अनुमति प्रदान करते समय आयोजकों को कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों एवं सावधानियों से अवगत करवाएं तथा इनकी अनुपालना सुनिश्चित करें। इसके लिए पंचायतीराज संस्थाओं और नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों की मदद भी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed