{"_id":"5e6a77f08ebc3ea7e80af768","slug":"five-student-caught-for-coping-hamirpur-hp-news-sml327328941","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की गणित परीक्षा में पांच नकलची पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं की गणित परीक्षा में पांच नकलची पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों ने वीरवार को दसवीं की गणित की परीक्षा में पांच छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा है। इनमें से चार छात्र सरकारी स्कूल और एक छात्र निजी स्कूल का शामिल है। विभाग की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डेरा का निरीक्षण कर वहां पर चार छात्रों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। वहीं, एक टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में निजी स्कूल के छात्र को नकल सामग्री के साथ पकड़ा है। यह पांचों नकलची रेगुलर छात्र हैं और इनकी परीक्षा सुबह के सत्र में आयोजित की गई थी।
वहीं, शाम के सत्र में दसवीं कक्षा एसओएस की परीक्षा में शिक्षा विभाग की टीम को एक भी नकलची नहीं मिला है। इसके अलावा जिला में बारहवीं कक्षा की साइकोलॉजी की परीक्षा भी शांतिपूर्ण हुई। उपनिदेशक निदेशक निरीक्षण विंग एवं कार्यकारी उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर अजय पटियाल का कहना है कि दसवीं की गणित की परीक्षा में पांच छात्र नकल करते पकड़े गए हैं। इनमें से चार छात्र डेरा स्कूल और एक बाल स्कूल हमीरपुर में पकड़ा गया है।