फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Five new cases of vomiting and diarrhea were reported in Gauna village for the second day.

Hamirpur (Himachal) News: गौना गांव में दूसरे दिन उल्टी-दस्त के पांच नए मामले आए

Sat, 10 Jan 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 10 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Five new cases of vomiting and diarrhea were reported in Gauna village for the second day.
गौना गांव में पानी के सेंपल भरते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग - फोटो : हादसे में जान गंवाने वाले स्टेशन मास्टर श्रवण कुमार।
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत गौना गांव में उल्टी-दस्त के मामले थम नहीं रहे हैं। गांव में शुक्रवार को भी पांच लोग उल्टी दस्त से पीड़ित मिले हैं। दो दिन में गांव में डायरिया पीड़ितों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
विज्ञापन

उल्टी-दस्त के मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग की टीम ने प्रभावित गांव का निरीक्षण किया। यहां से पानी के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। जल शक्ति विभाग ने पानी के तीन सैंपल भरे हैं। इनमें से दो सैंपल नल से और एक सैंपल उठाऊ पेयजल योजना अमलैहड़ भवड़ां के स्रोत से लिए हैं।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने इन सैंपल को जांच के लिए जल शक्ति विभाग की नादौन स्थित प्रयोगशाला में भेजा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न नलों से पानी के चार सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जांच के लिए भेजे हैं। इन सैंपल की रिपोर्ट दो से तीन दिन के भीतर आने की संभावना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग की ओर से प्रभावित लोगों को दवाइयां भी वितरित की गई हैं। वहीं, लोगों से पानी को उबालकर पीने का आह्वान किया है। गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रभावित लोग इस आयोजन में शामिल हुए थे। आशंका है कि कार्यक्रम में कुछ सेवन के बाद लोगों की हालत बिगड़ी है।
हालांकि, जल शक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट के बाद अंतिम निष्कर्ष निकलेगा। वहीं, बीते दिन उल्टी-दस्त से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, आठ लोग डायरिया से पीड़ित मिले थे।



कोट्स

गौना गांव में शुक्रवार को उल्टी-दस्त के पांच मामले आए हैं। बीते दिन आठ लोगों में डायरिया की शिकायत मिली थी। पानी के चार सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। -राजेश भारद्वाज, बीएमओ नादौन


जल शक्ति विभाग की टीम ने प्रभावित गांव का दौरा किया है। पानी के तीन सैंपल जल शक्ति विभाग की नादौन लैब में भेजे हैं। दो से तीन दिन के भीतर इसकी रिपोर्ट आएगी। -नीरज, एसडीओ, जल शक्ति विभाग, धनेटा

गौना गांव में पानी के सेंपल भरते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग

गौना गांव में पानी के सेंपल भरते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग- फोटो : हादसे में जान गंवाने वाले स्टेशन मास्टर श्रवण कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article