फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Five girl students of Nadaun school selected for district level competition

Hamirpur (Himachal) News: नादौन स्कूल की पांच छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Wed, 08 Oct 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 08 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Five girl students of Nadaun school selected for district level competition
अंडर 14 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुई छात्राओं के साथ कन्या विद्यालय नादौन की
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन की पांच छात्राओं ने अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपना स्थान सुनिश्चित कर स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय के संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया ने बताया कि चयनित छात्राओं में नैन्सी, सपना देवी, अनन्या और रिया का चयन वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए, प्रीति कौंडल का चयन शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इन छात्राओं का नेतृत्व विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका सविता ने किया। प्राकृतिक आपदा के कारण खंड स्तरीय खेलों का आयोजन नहीं हो पाया और ट्रायल के आधार पर ही छात्राओं का चयन किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या राजकुमारी कौशल ने छात्राओं को जिला स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed