फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Five doctors will sit in CHC Dhaneta, 12 posts have been approved

Hamirpur (Himachal) News: सीएचसी धनेटा में बैठेंगे पांच डॉक्टर, 12 पद हुए स्वीकृत

Sat, 30 Aug 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 30 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत धनेटावासियों के लिए राहत की खबर है। पीएचसी के अपग्रेड होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा बनने के बाद प्रदेश सरकार ने पांच डॉक्टरों सहित स्टाफ के कुल 12 पद भी मंजूर कर दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की सचिव एम सुधा ने पद स्वीकृत करवाकर शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी। धनेटा सीएचसी में चार मेडिकल ऑफिसर, एक मेडिकल ऑफिसर डेंटल, छह नर्स व एक क्लर्क सहित कुल 12 लोगों का स्टाफ होगा।
विज्ञापन

पद स्वीकृत होने की अधिसूचना के बाद सीएचसी के लिए जल्द ही डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के ऑर्डर भी हो जाएंगे। इससे क्षेत्र व आसपास के लोगों को धनेटा में ही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। गंभीर बीमारी की स्थिति में ही मरीज को बाहर जाना होगा। मौसमी व अन्य बीमारियों का इलाज धनेटा में ही संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कुछ माह पहले धनेटा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने पीएचसी को अपग्रेड कर सीएचसी करने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम से ही सीएचसी की घोषणा कर दी थी। एक दिन बाद उसकी अधिसूचना आ गई।

अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्टाफ के पद भी मंजूर हो गए हैं। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, पूर्व कोषाध्यक्ष भारत भूषण कपिल, जगदीश चंद, रजनीश ठाकुर, कुलदीप कुमार, संतोष, राजेंद्र ठाकुर, मीरा देवी, सुरेंद्र वर्मा, अमर लाल आदि ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed