{"_id":"6676dd0e74cf3e880807f8b3","slug":"first-session-of-class-one-started-in-kendriya-vidyalaya-nadaun-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130173-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय विद्यालय नादौन में जमा एक का प्रथम सत्र आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय विद्यालय नादौन में जमा एक का प्रथम सत्र आरंभ
विज्ञापन
विभिन्न कक्षाओं में 64 नए विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय नादौन में जमा एक का प्रथम सत्र आरंभ हो गया है। यहां अगले सत्र में जमा दो की कक्षाएं भी बैठ जाएंगी। शनिवार को प्रधानाचार्य एसडी लखनपाल ने वर्तमान सत्र में जमा एक कक्षा में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों को स्टेज पर बुलाकर उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही वर्तमान सत्र में अन्य कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले बच्चों का भी भव्य स्वागत किया गया। प्रवेश प्रभारी अध्यापक सीनू देवी ने नए आए सभी बच्चों का स्कूल में विधिवत स्वागत किया। वहीं, स्कूल में पहली बार जमा एक ही कक्षाएं आरंभ होने पर प्रवेश लेने वाले बच्चों को विशेष तौर पर बधाई दी गई। प्रधानाचार्य एसडी लखनपाल ने कहा कि वर्तमान सत्र में विभिन्न कक्षाओं में कुल 64 नए विद्यार्थियों ने स्कूल में प्रवेश लिया है जबकि जमा एक के प्रथम सत्र में कुल 57 बच्चों ने दाखिला लिया है। उन्होंने कहा कि कला संकाय में 26 बच्चे तथा विज्ञान संकाय में कुल 31 बच्चों ने प्रवेश लिया है। लखनपाल ने बताया कि साइंस वर्ग में मेडिकल में 16 और नॉन मेडिकल में 15 बच्चों को प्रवेश मिला है।