फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   First rehearsal of polling teams in Nadaun from 24th

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में मतदान टीमों की पहली रिहर्सल 24 से

Mon, 22 Apr 2024 04:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने अधिकारियों को दिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए एक जून को नादौन विधानसभा क्षेत्र के कुल 121 मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाली मतदान टीमों का पहला पूर्वाभ्यास 24, 25 और 26 अप्रैल को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन में होगा। दूसरे दौर का अभ्यास 22, 23 और 24 मई तथा अंतिम दौर का अभ्यास 30 मई को होगा।


एसडीएम एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपराजिता चंदेल ने बताया कि इन तीनों चरणों के पूर्वाभ्यास को सुनियोजित, सुचारु और सुविधाजनक ढंग से आयोजित करने तथा आयोजन स्थल पर अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए 8 टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसडीएम ने सभी टीम प्रभारियों को पूर्वाभ्यास के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वाभ्यास के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा उनको मतदान से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed