फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   First drought, then pests, now due to rain the crops spread in the fields

Hamirpur (Himachal) News: पहले सूखा, फिर कीट अब बारिश से खेतों में बिछी फसल

Thu, 01 Aug 2024 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
पहली बारिश ने धो डाली किसानों की उम्मीदें
विज्ञापन

अंधड़ और बारिश से खेतों में बिछी मक्की की फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर/ बिझड़ी/जाहू। जिले में बरसात की पहली भारी बारिश ने किसानों की उम्मीदें धो डाली हैं। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अब मक्की की फसल की भरपाई की चिंता सताने लगी है। पहले बारिश न होने से देरी से मक्की की बिजाई हुई। इसके बाद सूखा, फिर फॉल आर्मी वर्म कीट का हमला और अब जोरदार बारिश से मक्की की फसल खेतों मेें बिछ गई है। जिलाभर में बुधवार देर रात हुई बारिश से खरीफ फसल को काफी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान विकास खंड बिझड़ी और भोरंज में हुआ है।

उपमंडल भोरंज के जाहू, भलवानी, धमरोल, मुंडखर, बडैहर, पपलाह, हनोह, धिरड़, कक्कड़, भुक्कड़, अमरोह, बाहन्वीं, लगमन्वीं व अन्य पंचायतों में बीते बुधवार रात्रि करीब दो बजे हुई भारी बारिश की वजह से मक्की की फसल खेतों में पूरी तरह से बिछ गई है। किसान जगदीश चंद, रमेश चंद, शक्ति चंद, ज्ञानो देवी, बिमला देवी, संजो देवी, होशियार सिंह, सावित्री देवी, शेर सिंह, मनोज कुमार, अशोक कुमार ने कहा कि पहले सूखे के कारण फसल की बिजाई में देरी हुई है और अब तेज हवा के कारण खेतों में बिछ गई है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि महंगे दामों पर कृषि विक्रय केंद्रों से मक्की का बीज खरीदा था लेकिन बारिश के कारण पूरी फसल बर्बाद हो गई है। इस बारे में कृषि उपनिदेशक हमीरपुर डॉ. शशि पाल अत्री ने कहा कि जिलाभर में मक्की की फसल को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed