फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fire office sub-office could not be built in Bhoranj

भोरंज में नहीं बन पाया अग्निशमन विभाग का उप कार्यालय

Sat, 03 Apr 2021 07:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में अग्निशमन विभाग का उप कार्यालय नहीं खुल पाया है। पंद्रह साल से की जा रही इस मांग को कोई भी सरकार पूरा नहीं कर पाई है। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और गहरा होता जा रहा है। भोरंज उपमंडल के तहत करीब तीन दर्जन पंचायतों में कहीं आग लग जाने पर 30 किलोमीटर दूर हमीरपुर अग्निशमन केंद्र से गाड़ी आती है। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में काफी समय लग जाता है। आग से काफी नुकसान हो चुका होता है और तब तक सब रख हो जाता है। लोगों रमेश चंद, सुरेश कुमार, विजय कुमार, संजय शर्मा ने कहा कि उपमंडल में भूमि की कोई समस्या नहीं है और पिछले दिनों भोरंज में अग्निशमन केंद्र के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद भी भोरंज में अग्निशमन केंद्र नहीं खुल पाया। भोरंज उपमंडल में 33 पंचायतें हैं और यदि कहीं दूरदराज की पंचायत में अग्निकांड की घटना होती है तो अग्निशमन की गाड़ी के पहुंचने से पूर्व ही सबकुछ राख हो जाता है। भोरंज में पूर्व हुई अग्निकांड की घटनाओं में लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसमें जंगली जानवर मोर, हिरण, बोदड़, मुर्गे, तितर, खरगोश आदि के साथ चील, आम, जंगली घास आदि के पौधों को भी भारी नुकसान हो रहा है। उधर, इस बारे में विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि इस मामले को सरकार के समक्ष उठाया है। शीघ्र अग्निशमन केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed