{"_id":"6683f41c592b2f19380db2a5","slug":"fine-of-rs-2500-for-throwing-garbage-in-the-forest-garbage-collected-back-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130741-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जंगल में कचरा फेंकने पर 2500 रुपये जुर्माना, कूड़ा वापस उठवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जंगल में कचरा फेंकने पर 2500 रुपये जुर्माना, कूड़ा वापस उठवाया
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने टेंपो चालक पर की कार्रवाई
शिकायत पर रात्रि गश्त पर थी विभाग की टीम
सुबह छह बजे के करीब जंगल में प्लास्टिक कचरा फेंक रहा था चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मंडप के पास मंगलवार सुबह छह बजे के करीब जंगल की आड़ में प्लास्टिक कचरा फेंकने पर कार्रवाई की गई है। वन विभाग की टीम ने चालक को जुर्माना लगाया है। यहां पर फेंके गए 64 किलोग्राम कूड़े को वापस टेंपो में भरवाया गया है।
जंगल की आड़ लेकर जब चालक ने कूड़े को सड़क किनारे फेंकने का प्रयास किया, उसी समय वन विभाग की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। वन विभाग की वन बीट रंगस में कार्यरत वनरक्षक अर्जुन कुमार ने कहा कि विभाग को सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी से सब्जी अनलोड करके वापस जाते समय कई वाहन चालक अपनी गाड़ी में पड़े कचरे को इसी क्षेत्र में जंगल की आड़ लेकर रात के अंधेरे में सड़क किनारे फेंक जाते हैं। शिकायत के आधार पर ही वन विभाग की टीम जैसे ही रात्रि गश्त को विश्राम देने की तैयारी में थी तो विभाग को कूड़ा कचरा फेंकने वाले को मौके पर ही पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी। वहीं, वन परिक्षेत्र नादौन के तहत कार्यरत वन खंड अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि टीम के माध्यम से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर टेंपो चालक से 500 रुपये पर क्यूबिक मीटर कचरे के हिसाब से चार क्यूबिक मीटर कूड़े कचरे का 2500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उसमें से चार क्यूबिक मीटर के हिसाब से 2000 रुपये डंपिंग के वसूल किए गए हैं। वहीं, पांच सौ रुपये बतौर कंपनसेशन चार्ज वसूल किए गए हैं। यही नहीं डंप किए गए कचरे के सभी बोरों को दोबारा उसी टेंपो में लोड करवाकर इस क्षेत्र से वापस भेज दिया गया है।