फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Final delimitation of Zila Parishad wards released

Hamirpur (Himachal) News: जिला परिषद वार्डों का अंतिम परिसीमन जारी

Sun, 22 Mar 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 22 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर के वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। उपायुक्त कार्यालय की ओर से 20 मार्च को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। यह कार्रवाई प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 89 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 के तहत की गई है।
वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों का परिसीमन किया गया है। इससे पूर्व 17 मार्च को प्रारूप अधिसूचना जारी कर आम जनता से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित अवधि में प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के उपरांत अंतिम परिसीमन अधिसूचना प्रकाशित की गई है।
विज्ञापन

आबादी के अनुसार वार्डों के नाम भी बदले गए हैं, अब करोट वार्ड को पनोह, ऊटपुर ऊहल, समीरपुर बधानी, खरवाड़ महल, जलाड़ी अमलैहड़, नौहंगी को सपड़ोह का नाम दिया है। अब वार्ड 18 अमलैहड़ में सबसे अधिक 26,228 आबादी और वार्ड चार ऊहल 13,152 संख्या के साथ सबसे छोटा वार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed