फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Farmers are getting Rs 500 subsidy on tap.

Hamirpur (Himachal) News: किसानों को 500 रुपये अनुदान पर मिल रहे हैं टप

Sat, 22 Nov 2025 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 22 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers are getting Rs 500 subsidy on tap.
कृषि विक्रय केंद्र हमीरपुर में पहुंचे टप। संवाद - फोटो : samvad
हमीरपुर। कृषि विभाग की ओर से किसानों को 500 रुपये अनुदान पर टप उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विभाग के पास करीब 439 टप की खेप पहुंची है। इसे जिला के कृषि विक्रय केंद्रों में भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

किसान इन्हें नजदीकी कृषि विक्रय केंद्रों से प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि टप की कीमत 1050 रुपये है। किसानों को एक टप 550 रुपये में मिल रहा है। अगले महीने कृषि विक्रय केंद्रों में किसानों को आलू का बीज भी उपलब्ध होगा। किसानों को कृषि विभाग की ओर से हर वर्ष अनुदान पर बीज सहित अन्य सामान उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन


गत दिनों ही विभाग ने प्याज, धनिया, गेंहू, बरसीम, मेथी आदि के बीज उपलब्ध करवाए थे। कई किसानों ने इन बीजों को खरीदा है। बीजों के बाद अब टप भी किसानों को मिलना शुरू हो गए हैं। कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री ने बताया कि विभाग को करीब 439 टप मिले हैं। टप अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आसानी से इन्हें प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से अनुदान और बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद उपलब्ध करवाए जाते हैं। किसानों के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका लाभ किसानों को लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed