{"_id":"6598581bbe5f7119f8067018","slug":"family-members-meet-deputy-commissioner-in-case-of-death-of-child-falling-into-septic-tank-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1003-18148-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सेप्टिक टैंक में बच्चे की गिरने से मौत के मामले में उपायुक्त से मिले परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सेप्टिक टैंक में बच्चे की गिरने से मौत के मामले में उपायुक्त से मिले परिजन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा हमीरपुर के खगल गांव में सेप्टिक टैंक में गिरने से सात वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में शुक्रवार को प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा के नेतृत्व में परिजनों और ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम और उपायुक्त हमीरपुर से मिला। उन्होंने फोरलेन का काम कर रही कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले तो बिना नोटिस दिए उनके घर और सेफ्टिक टैंक के लेंटर को तोड़ दिया।
फिर कंपनी ने सेफ्टिक टैंक को उखाड़ा और ऊपर से खुला छोड़ दिया। इसकी वजह से उनके सात वर्षीय बेटे की खुले टैंक में गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि यह सब फोरलेन का काम कर रही कंपनी की लापरवाही से हुआ है। फोरलेन के निर्माण में जुटी कंपनी के अधिकारियों पर इन्होंने कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। प्रतिनिधिमंडल में नेरी पंचायत प्रधान विपन कुमार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला, हमीरपुर युवा मोर्चा महामंत्री अजय शुक्ला, नादौन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अक्षय कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।