फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   fake bride and middlewoman arrested in marriage fraud case hamirpur

हिमाचल: शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं तो हो जाएं सावधान, यहां फर्जी दुल्हन के साथ बिचौली महिला गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2026 11:58 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 07 Jun 2026 11:58 AM IST
सार

हमीरपुर जिले के बड़सर क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शादी कर फरार हुई कथित दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शादी करवाने वाली बिचौली महिला को भी हिरासत में लिया गया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि शादी में उसके करीब सात लाख रुपये खर्च हुए और बाद में दुल्हन के दस्तावेज फर्जी पाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
fake bride and middlewoman arrested in marriage fraud case hamirpur
फर्जी दस्तावेजों से शादी कर फरार हुई दुल्हन गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

थाना बड़सर के तहत गलोड़ में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शादी करने के बाद फरार हुई फर्जी दुल्हन को पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फर्जी दुल्हन के साथ-साथ शादी करवाने में अहम भूमिका निभाने वाली बिचौली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी दुल्हन शादी के बाद जम्मू जाने के लिए घर से निकली थी और जम्मू जाने के स्थान पर वह बटाला (पंजाब) पहुंच गई।

विज्ञापन


पीड़ित युवक मनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2026 में अमृतसर (पंजाब) में हुई थी। शादी के बाद उसे अपनी पत्नी के दस्तावेजों पर संदेह हुआ, जिसके बाद जांच की कि गई तो वे फर्जी पाए गए। युवक ने जब इसका विरोध किया तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं।
विज्ञापन


मनीष कुमार के अनुसार इस शादी में उसके करीब सात लाख रुपये खर्च हुए हैं, जिसे वापस दिलाने की उसने पुलिस से मांग की है। फर्जी दुल्हन चार दिन पहले घर से जम्मू जाने के लिए निकली थी, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित महिला की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और महिला को बड़सर बुलाया गया। महिला पुलिस के इस जाल में फंस गई और बड़सर आ गई। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद इनसे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed