फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Facility of eye operation and dialysis will be available in Bhoranj Hospital

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन और डायलिसिस की मिलेगी सुविधा

Fri, 11 Apr 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 11 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
भोरंज/जाहू(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में प्रदेश सरकार ने चार नए चिकित्सकों की तैनाती कर दी है। चिकित्सकों की तैनाती होने से 45 पंचायतों के लोगों को बेहत्तर चिकित्सा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य कर रही है। इस उद्देश्य से सरकार ने डॉ. अविनाश धीमान एनेस्थीसिया, डॉ. मंयक मेडिकल आफिसर मेडिसियन, डॉ. आरूषि रतन नेत्र चिकित्सक और डॉ. स्वाति शर्मा एमडी ईएनटी के रूप में तैनाती की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में सिविल अस्पतालों को स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकें। उन्होंने कहा कि इन चिकित्सकों की तैनाती से भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हमीरपुर व अन्य अस्पताल में जाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज अस्पताल में जल्द ही आंखों के ऑपरेशन होंगे और रोगियों को डायलिसिस की सुविधा भी मिलेगी। भोरंज अस्पताल का नया भवन भी प्रदेश सरकार के कार्यकाल में बनकर तैयार हुआ है और लोगों को समर्पित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed