फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Explosion of college student by showing pistol Positive

नकली पिस्तौल दिखाकर कॉलेज छात्रा को धमाकाया

Fri, 06 Aug 2021 07:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत मसान बाहल गांव की एक कॉलेज छात्रा ने उसी कॉलेज के एक छात्र पर उसे नकली पिस्तौल से डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। धनेटा कॉलेज में पढ़ रही इस छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आरोपी छात्र ने कॉलेज समय के दौरान उसे एक कमरे में जबरन बंद कर दिया और उसके उस पर पिस्तौलनुमा किसी हथियार से धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो जैसे तैसे वह छात्र के चंगुल से निकलकर बाहर भागी।
विज्ञापन

छात्रा की शिकायत पर जब धनेटा पुलिस ने छानबीन की तो पाया कि यह एक खिलौना था, जिससे छात्र ने छात्रा को डराया है। जब छात्र से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। वहीं, छात्रा ने बताया कि वह इस घटना से बुरी तरह डर गई थी। इस संबंध में जांच अधिकारी एवं चौकी प्रभारी धनेटा एसआई कुलवंत भारद्वाज ने बताया कि यह खिलौनानुमा वस्तु बरामद कर ली गई है तथा छात्र को हिरासत में लेकर आगे छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed