फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Exhibition of indigenous products will be held till Diwali in Bachat Bhawan

Hamirpur (Himachal) News: बचत भवन में दिवाली तक स्वदेशी उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

Thu, 02 Oct 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 02 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के बचत भवन में अब लोग दिवाली तक स्वदेशी उत्पाद खरीद सकेंगे। उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर से भवन की प्रथम मंजिल पर प्रदर्शनी मेला सजेगा। इसमें छह विकास खंडों से तीन-तीन स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं स्टॉल लगाएंगी। प्रदर्शनी का आयोजन ग्रामीण स्वाद महोत्सव पोषण पखवाड़ा थीम पर किया जा रहा है, जिसमें लोगों को पारंपरिक ग्रामीण व्यंजनों, स्वदेशी उत्पादों से बने हैंड क्राफ्ट सजावटी सामान के साथ करवाचौथ के लिए चूड़ियां, सरगी, मेहंदी और दिवाली के लिए अन्य सामान को खरीदने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं कम दामों में लोगों को गुणवत्तायुक्त सामान उपलब्ध करवाएंगी। पूर्व में प्रदर्शनी के ट्रायल के लिए जिला ग्रामीण विकास एजेंसी की ओर से बचत भवन के साथ वर्षाशालिका के समीप तीन स्वयं सहायता समूहों को साप्ताहिक तौर पर स्टॉल लगाने के निर्देश दिए, ताकि आगामी योजना के तहत प्रदर्शनी के लिए कार्य किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल के सफल होने और अच्छे परिणाम आने के बाद अब बड़े स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक साथ 18 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।


कोट

बचत भवन में उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए जिला ग्रामीण विकास एजेंसी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीन अक्तूबर से भवन की प्रथम मंजिल पर प्रदर्शनी मेला सजेगा। इसमें छह विकास खंडों से तीन-तीन स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं स्टॉल लगाएंगी।
-अस्मिता ठाकुर, परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed