{"_id":"66f16ed645f012822908246d","slug":"exchange-of-culture-between-kerala-and-himachal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-136672-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: केरल और हिमाचल की संस्कृति का आदान-प्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: केरल और हिमाचल की संस्कृति का आदान-प्रदान
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर में आयोजित ओणम उत्सव समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। संस्थान।
एनआईटी हमीरपुर में ओणम उत्सव का शानदार आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब की ओर से राष्ट्र की विभिन्न संस्कृतियों की भावना और महत्व पर आधारित सांस्कृतिक प्रदर्शन थीम के साथ भव्य और पारंपरिक तरीके से ओणम उत्सव का आगाज किया। ओणम उत्सव के आयोजन का शुभारंभ संस्थान के निदेशक एचएम सूर्यवंशी ने किया। उन्होंने हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी दी। कहा कि कैसे केरल के लोगों की विभिन्न संस्कृतियां हिमाचल में आईं और उन्होंने विविधता में एकता को चरितार्थ किया है। एनआईटी हमीरपुर के डीन (छात्र कल्याण) डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि भारत श्रेष्ठ क्लब में एनआईटी हमीरपुर व एनआईटी कालीकट के सहयोग से कार्य कर रहा है। हिमाचल प्रदेश और केरल के बीच सांस्कृतिक गतिविधियों का आदान-प्रदान कार्यक्रम क्लब की ओर से किया जा रहा है। क्लब के प्रभारी डॉ. परम सिंह ने कहा कि केरल की संस्कृति के पारस्परिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए इस ओणम उत्सव का आयोजन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ओणम का त्योहार हमारे देश के विभिन्न राज्यों के छात्रों की सक्रिय भागीदारी के साथ बहुत ही शानदार तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।