{"_id":"64271efec5791d92120a081b","slug":"exam-result-the-candidates-who-got-the-first-position-cheered-hamirpur-hp-news-c-19-1-106920-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम : प्रथम स्थान पाने वाले परीक्षार्थी चहके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम : प्रथम स्थान पाने वाले परीक्षार्थी चहके
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले भर के निजी और सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को नॉन बोर्ड कक्षाओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों सहित अभिभावक मौजूद रहे। स्कूल में प्रथम स्थान पाने वाले परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर है। स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यार्थियों को स्कूल में मिठाई बांटकर आगामी सत्र में इसी प्रकार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मटाहणी में प्रधानाचार्य रेणु कौशल और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में वार्षिक परीक्षा घोषित किया गया। वहीं, इस दौरान शिक्षा-संवाद का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य रेणु कौशल ने अभिभावकों को बच्चों के वार्षिक परीक्षा परिणाम से अवगत कराया और नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश संबंधी जानकारी दी।
अभिभावकों को कोरोना महामारी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इससे संबंधित सावधानियां बरतने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर डॉ. जेपी शर्मा, नूतन, नीलम हांडा, राकेश, राजेश, ओपी शर्मा, सुनील और सरला चंदेल सहित अभिभावक और विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में भी वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि पाठशाला में शिक्षा संवाद के साथ वार्षिक परीक्षा घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि पाठशाला का परिणाम शत प्रतिशत रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि हमें सभी बच्चों को जागरूक के साथ-साथ शिक्षित करना चाहिए ताकि वे शिक्षित होकर समाज और देश में नाम रोशन कर सकें। उन्होंने सत्र 2022-23 में सभी सदस्यों का अमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इसी क्रम में भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, राजकीय उच्च पाठशाल डुग्घा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारली और दिव्य आदर्श विद्या पब्लिक स्कूल भोटा में नॉन बोर्ड कक्षाओं को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।