फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ew married youth died

पेट दर्द के बाद नवविवाहित युवक की टांडा में मौत

Fri, 04 Dec 2020 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। तहसील नादौन के रंगस कस्बे के साथ लगती पंचायत के नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। दो हफ्ते पूर्व ही उसकी शादी हुई थी लेकिन, अचानक मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हालांकि, पुलिस में मामला दर्ज नहीं है। 27 वर्षीय युवक की मौत वीरवार शाम को मेडिकल कॉलेज टांडा में हो गई। उसकी शादी बीते 21 नवंबर को ही हुई थी। 12 दिन में ही पत्नी का सुहाग उजड़ गया। बीते मंगलवार को जब युवक को पेट में दर्द हुआ तो उन्होंने निजी क्लीनिक से दवाई ली।
विज्ञापन

दवाई से भी वह ठीक नहीं हुआ और दर्द बढ़ गया। बुधवार को वह हमीरपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए गए। जहां से उस टांडा मेडिकल कॉलेज जाने की सलाह दी। बुधवार को ही युवक को टांडा ले जाया गया। जहां वह एडमिट हो गया। वीरवार शाम करीब सवा चार बजे युवक की मौत हो गई। युवक घर का इकलौता चिराग था। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 12 दिन पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। युवक की मौत से क्षेत्र में गम का माहौल है। युवक की मौत कैसे हुई है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। टांडा अस्पताल प्रशासन से ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। वहीं, पंचायत प्रधान रेणु बाला ने युवक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने युवक की मौत पर शोक प्रकट किया है। उधर, थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने कहा कि पुलिस में मौत के बारे में कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed