फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Everyone should cooperate to end drug addiction: Mohan

नशे को खत्म करने के लिए सभी करें सहयोग : मोहन

Wed, 19 Nov 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 19 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Everyone should cooperate to end drug addiction: Mohan
ग्राम पंचायत रैल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
नादौन (हमीरपुर)। नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित एवं विकास निगम ने ग्राम पंचायत रैल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल ने की।
विज्ञापन

डॉ. मोहन लाल ने बताया कि नशे की गंभीर समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक व्यापक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए। तभी हम अपनी युवा पीढ़ी को नशे से बचा सकते हैं। निगम के उप महाप्रबंधक सतीश ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया व निगम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


स्थानीय पाठशाला के शिक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने भी नशे की समस्या पर अपने विचार रखे। पंचायत प्रधान रेणु बाला ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए निगम के उपाध्यक्ष और अन्य अधिकारियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में विपणन बोर्ड के निदेशक मंडल सदस्य रमेश पराशर, निगम की फील्ड अफसर अनीता कुमारी, क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप सिंह, पंचायत उपप्रधान मदन लाल, पंचायत सदस्य अनीता चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed