फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Every citizen should consider it as his duty to vote: SDM

हर नागरिक को अपना कर्तव्य समझकर करना चाहिए मतदान : एसडीएम

Fri, 03 May 2024 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने स्वीप कार्यक्रम के तहत भरेड़ी के निजी स्कूल में मतदान के लिए किया जागरूक
विज्ञापन


वोट न देने की उदासीनता लोकतंत्र की मजबूती के लिए सही नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप ने शुक्रवार को भरेड़ी के एक निजी स्कूल में सुव्यवस्थित सहभागिता मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता स्वीप कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहली जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में हर नागरिक को लोकतंत्र की सफलता के लिए कर्तव्य समझकर मतदान करना चाहिए। इसके अलावा गांवों में पड़ोसियों को जागरूक करने में अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए लगातार स्वीप टीम लोगों को जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रही है। हिमाचल प्रदेश के 22 विधानसभा क्षेत्रों के 414 बूथों में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में 60 से 70 फीसदी मतदान हुआ है।



इसमें भोरंज विधानसभा क्षेत्र के 10 बूथ भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में वोट देने का अधिकार हर नागरिक को दिया गया है। हमारा वोट देेने का कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि लोगों की वोट न देने की उदासीनता लोकतंत्र की मजबूती के लिए सही नहीं हैं। चुनाव में खड़े प्रतिनिधियों के पक्ष में जितने अधिक वोट पड़ेंगे उतना ही भारतीय लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। इससे पहले एसडीएम, बीडीओ व स्वीप टीम को स्कूल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह, स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं बधानी के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने भी मतदान के महत्व और वोट देने की अनिवार्यता से जागरूक किया। कार्यक्रम में पवन रांगड़ा, कमल प्रकाश, प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, प्रबंधक विरेंद्र चौधरी, उप प्रधानाचार्य पूजा शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन




समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed