{"_id":"668d330b5b0d286b89027166","slug":"engine-of-private-bus-caught-fire-thirty-passengers-were-on-board-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-131255-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: निजी बस के इंजन में लगी आग, तीस यात्री थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: निजी बस के इंजन में लगी आग, तीस यात्री थे सवार
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। कस्बा अवाहदेवी में मंगलवार को एक निजी बस के इंजन में आग लग गई। इससे बस में धुआं ही धुआं हो गया। यह निजी बस अवाहदेवी से हमीरपुर जा रही थी। बस अभी 10 मीटर ही चली थी कि बस के इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया। बस में तीस सवारियां सवार थीं।
यह बस अवाहदेवी से सवा दो बजे के करीब चली। बस महज 10 मीटर ही चली थी कि इंजन से धुआं निकलता देख लोग घबरा गए और एकदम से सारी सवारियां बस से उतर गईं और लोगों के सहयोग से इंजन पर पानी डाला गया। घटना के बाद लोगों की खासी भीड़ यहां पर जमा हो गई। हालांकि, इस दौरान आग से चालक, परिचालक समेत सभी सवारियां सुरक्षित हैं। किसी को आग से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी दुर्गादास ने कहा कि मामला दर्ज नहीं है।