{"_id":"5086abbc1fed91bb0d9f3e4141343ba6","slug":"endoscopy-in-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में मिलेगी एंडोस्कोपी व ईको की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में मिलेगी एंडोस्कोपी व ईको की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में अब लोगों को एंडोस्कोपी व ईको की सुविधा मिलने जा रही है। लोगों को पेट व हृदय के गंभीर रोगों की जांच के लिए आईजीएमसी व टांडा नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में ही रोगों की जांच होगी।
विज्ञापन
पहले एंडोस्कोपी व ईको मशीन से जांच करवाने के लिए प्राइवेट अस्पतालों या फिर आईजीएमसी शिमला व टांडा मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था। जिससे लोगों को समय के साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता था। अब जल्द ही जिला अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने जा रही है। जिला अस्पताल में एंडोस्कोपी व ईको मशीनें पहुंच चुकी है। करीब 30 लाख की राशि इन मशीनों पर खर्च की गई है। एंडोस्कोपी पर पंद्रह लाख तथा इतनी ही राशि ईको मशीन पर खर्च की गई है। विभाग की मानें तो ईको मशीन से हृदय रोगों की सही जांच होगी। वहीं पेट संबंधी गंभीर बीमारियों की जांच में एंडोस्कोपी कारगर साबित होती है। इससे शरीर के अंदर संक्रमण की भी जांच हो पाएगी। जिला के साथ ही साथ लगते अन्य जिला के लोग भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल से दो चिकित्सकों को एंडोस्कोपी व ईको मशीन को ऑपरेट करने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। चिकित्सकों को पंद्रह दिन का प्रशिक्षण आईजीएमसी शिमला में प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक होगा। जिला अस्पताल से डा. रवि को ईको मशीन तथा डा. सुभाष शर्मा को एंडोस्कोपी का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जिला अस्पताल में सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
जल्द ही एंडोस्कोपी व ईको की सुविधा जिला अस्पताल में मिलने जा रही है। दो चिकित्सकों को शिमला में पंद्रह दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत जिला अस्पताल में सुविधा शुरू होगी।
-डा. रमेश चौहान, एसएमओ हमीरपुर।