फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   End line assessment survey will be conducted in 35 schools of the district

Hamirpur (Himachal) News: जिले 35 स्कूलों में होगा एंड लाइन असेसमेंट सर्वे

Sun, 02 Nov 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 02 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 35 चिन्हित निपुण लक्ष्य स्कूलों में अब एंड लाइन असेसमेंट सर्वे होगा। सर्वे में तीन नवंबर को शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षकों को स्कूलों में करवाए जा रहे सर्वे, टूल किट्स के प्रयोग, विजबॉट टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) के प्रयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

टेस्ट से पूर्व जिला स्तरीय कमेटी स्कूलों में प्रदान की जा रही सुविधाओं, निपुण भारत मिशन की योजनाओं के संचालन व अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा करेगी। इसके बाद पहली कक्षा के लिए टेस्ट का आयोजन छह और दूसरी कक्षा के लिए सात नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर की ओर से टेस्ट के लिए स्कूलों में किट्स का आवंटन कर दिया गया है। स्कूलों में टेस्ट के लिए विजबॉट टीएलएम किट का प्रयोग विशेष रूप से होगा। किट में निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) के लक्ष्यों की प्राप्ति का मूल्यांकन करने के लिए किया जाने वाला एक आकलन मैप डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उद्देश्य समयबद्ध तरीके से बच्चों की प्रगति को मापना, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में सुधार लाना और सुनिश्चित करना है कि सभी बच्चे ग्रेड दो के अंत तक पढ़ने-लिखने और बुनियादी गणित में निपुण हैं या नहीं। एंड लाइन असेसमेंट सर्वे में निपुण भारत मिशन के तहत पढ़ाए गए विषयों के अंतिम परिणाम की समीक्षा की जाएगी, जिसकी रिपोर्ट निदेशालय में प्रेषित होगी।



इन स्कूलों में होगा सर्वे

राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मुंडखर, झरलोग, नगरोटा गाज्जियां, मैहल, भुक्कड़, बड़ैहर, चौकी कनकरी, रैली जजरी, दिख्योड़ा, बिरसामी बरोली, बिझड़ी, बणी, गारली, बैरी, जौड़े अंब, स्नाही, दार, बटराण, हथोल, लोअर हड़ेटा, धनेटा, बल्हडूहक, नडियाण सडियाणा, लंबलू, झगडियाणी, सराहकड़, गुलेला, छाल उप्परला, बलोह, तरेटी, जलाड़ी, बेला, चबूतरा, भलेठ और प्लाही स्कूल में सर्वे होगा।



यह है एंड लाइन असेसमेंट सर्वे

सर्वे कार्यक्रम या परियोजना के पूरा होने पर उसके परिणामों और प्रभाव का अंतिम मूल्यांकन करने के लिए किया जाने वाला सर्वेक्षण है, जो शुरुआती बेसलाइन सर्वेक्षणों से प्राप्त जानकारी के आधार पर समय के साथ हुए परिवर्तनों को मापता है। वहीं, कार्यक्रम की सफलता-विफलता का आकलन करता है। शिक्षा विभाग की ओर से मुख्यत: निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के परिणामों को जांचने के लिए स्कूलों में एंड लाइन असेसमेंट सर्वे किया जा रहा है।




कोट

जिले के 35 चिन्हित स्कूलों में एंड लाइन असेसमेंट सर्वे किया जाएगा। सर्वे में शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन का आयोजन होगा। इसके उपरांत छह को पहली और सात नवंबर को दूसरी कक्षा के लिए टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। टेस्ट में विशेष रूप से विद्यार्थियों के आधारों की परख की जाएगी। -भवानी सिंह, जिला समन्वयक निपुण भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed