फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Encroachment on the road going from Bus Stand Hamirpur to Gautam College

Hamirpur (Himachal) News: बस स्टैंड हमीरपुर से गौतम कॉलेज जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण

Thu, 30 Mar 2023 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बस स्टैंड हमीरपुर से गौतम कॉलेज की तरफ जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण के कारण लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। जिससे सड़क हादसों का खतरा भी मंडरा रहा है। नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कब्जाधारियों को प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। वार्ड नंबर आठ, नौ, दस को जोड़ने वाली सड़क पर प्रतिदिन हजारों स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थियों सहित बच्चे, बूढ़ों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों सतीश, रवि, राजेश और सुनील आदि ने कहा कि पिछले दिनों भी सड़क पर एक परिवार ने कब्जा किया था जिसे पुलिस और नप द्वारा हटाया गया था। परंतु अब फिर से एक व्यक्ति ने सड़क पर कंक्रीट डालकर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि 26 वर्ष पूर्व सड़क पर टाइलें बिछाईं थीं जो अब पूरी तरह से टूट चुकी हैं।
विज्ञापन

वहीं, कब्जाधारकों के कारण और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नप और प्रशासन से मांग की है कि सड़क से कब्जा हटाया जाए ताकि अन्य लोगों को राहत मिल सके। इस बारे वार्ड नंबर दस के पार्षद डॉ. सुशील ने कहा कि रास्ते में जो मिट्टी फेंकी गई है वह वार्ड आठ के निवासी की है। संबंधित परिवार को नोटिस भी जारी कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर मिट्टी हटाने के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed