फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Encroachment on the main market of Nadaun and the footpath along the highway.

Hamirpur (Himachal) News: नादौन के मुख्य बाजार और राजमार्ग के किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण

Sun, 08 Sep 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
लोगों को हो रही खासी परेशानी, समस्या का समाधान करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन/कांगू (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के मुख्य बाजार सहित नादौन ज्वालाजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों दुकानदारों एवं बाइक चालकों की मनमानी राहगीरों पर भारी पड़ रही है। रोजाना मुख्य बाजार तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। बार-बार नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देने के बाद भी दुकानदार अपनी मनमर्जी से सामान को एक दिन हटाकर दोबारा लगा रहे हैं। वहीं, शहर में आने वाले बाइक सवारों की ओर से अपनी बाइकों को राजमार्ग किनारे बेतरतीब ढंग से लगा दिया जाता है। इसमें जाम लगना आम बात हो गई है। नादौन के मुख्य बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामान लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। इससे बाजार सिकुड़ता जा रहा है। ग्राहकों और राहगीरों को स्थल से निकलने में परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों विवेक, आदित्य, बीना, कांता आदि ने कहा कि अतिक्रमण के कारण मुख्य बाजार की सड़कें लगातार संकरी होती जा रही हैं। इससे व्यापारियों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में अतिक्रमण ने लोगों का चलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय मुख्य बाजार में खरीदारों की भीड़ होती है। ऐसी स्थिति में भारी परेशानी हो जाती है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अतिक्रमण हटाने के नाम पर चुप्पी साधे हुए है। एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि नादौन बाजार सहित मुख्य सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। जल्द ही इस संबंध में व्यापारियों के साथ भी बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed