फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Employment fair in ITI Rail on 16th

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में रोजगार मेला 16 को

Sat, 12 Oct 2024 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में पंजाब की एक निजी कंपनी 16 अक्तूबर को साक्षात्कार लेगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि साक्षात्कार में आईटीआई के ट्रेड इलेक्ट्रीशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक व्हीकल, वायरमैन (पुरुष और महिला दोनों) कोपा (महज महिला) के 2017, 2018, 2019, 2020, 2021 2022 2023 और 2024 के पास अभ्यर्थी इस साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु पहली अप्रैल 1999 और 31 अगस्त 2005 के बीच में होनी चाहिए। कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 12,480 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को हफ्ते में ऑफ, एक समय का खाना, वर्दी, सुरक्षा जूते, छुट्टियां (कंपनी के मानदंडों के अनुसार) और बस की सुविधा मिलेगी। साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 16 अक्तूबर को सुबह 09:30 बजे आईटीआई रैल जिला हमीरपुर में अपने सारे प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रिज्यूम तथा दो फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed