{"_id":"65985852ce0e03540f0c944c","slug":"employment-fair-in-iti-rail-on-10th-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-18090-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में रोजगार मेला 10 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में रोजगार मेला 10 को
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में 10 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें आईटीआई पास अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में नौकरी करने के अवसर प्राप्त होंगे। रोजगार मेले में गुजरात की एक निजी कंपनी आईटीआई पास फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक व्हीकल, डीजल मेकेनिक, टर्नर टूल एवं डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रैक्टर मेकेनिक और पेंटर जनरल के सत्र 2018 से लेकर 2022-23 तक के पास अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगी।
साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के दसवीं कक्षा में 40 फीसदी और आईटीआई में 50 फीसदी अंक और आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी में चयनित होने पर अभ्यर्थियों को 21,500 रुपये मासिक वेतनमान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सब्सिडी युक्त भोजन, कंपनी की लागत पर वर्दी और जूते, लीव कंपनी के मानदंडों के अनुसार जीपीए और मेडिकल की सुविधा भी दी जाएगी। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 10 जनवरी को सुबह नौ बजे आईटीआई रैल में अपने सारे मूल प्रमाण पत्र, उनकी दो प्रतियां, आधार कार्ड व दस्तावेजों की दो प्रतियां तथा तीन फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं।