फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Emphasis on increasing youth participation for a developed India.

Hamirpur (Himachal) News: विकसित भारत के लिए युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

Fri, 11 Sep 2026 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 11 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वीरवार को माय भारत हमीरपुर की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक गर्ग ने की।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों और संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (वीबीवाईएलडी)-2027, युवाओं के पंजीकरण और जिला स्तर पर प्रस्तावित गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने बताया कि वीबीवाईएलडी-2027 के माध्यम से युवाओं को अपने विचार, नवाचार और विकास संबंधी सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। वर्तमान में माय भारत पोर्टल पर क्विज के माध्यम से युवाओं को अभियान से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्विज में 20 प्रश्नों के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित है। सफल प्रतिभागियों को आगे निबंध, प्रस्तुति और अन्य चयन प्रक्रियाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
एडीसी अभिषेक गर्ग ने सभी विभागों और शिक्षण संस्थानों को समन्वय के साथ कार्य कर अधिक से अधिक युवाओं को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों, तकनीकी एवं व्यावसायिक संस्थानों और युवा क्लबों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक पात्र युवा तक वीबीवाईएलडी-2027 की जानकारी पहुंचनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक युवा क्विज और आगामी चरणों में भाग ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed