फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity supply restored in Avahadevi town after four days

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी कस्बे में चार दिन बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Tue, 15 Jul 2025 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 15 Jul 2025 05:41 AM IST
विज्ञापन
लंबे अरसे तक बिजली बंद रहने से दुकानदारों की आइसक्रीम और अन्य खाद्य वस्तुएं हुईं खराब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी कस्बे में हुई मूसलाधार बारिश से बाधित बिजली आपूर्ति चार दिन बाद बहाल हुई है। बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों और कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण अवाहदेवी मंदिर के पिछली ओर भूस्खलन हो गया। इससे बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियां भी टूट गई हैं।
भूस्खलन के कारण यहां खंभा लगाने के लिए कोई उपयुक्त स्थान भी नहीं बचा था, जिस कारण पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली बाधित होने से सबसे अधिक परेशानी आइस्क्रीम विक्रेताओं को हुई। तीन दिन तक बिजली न रहने से आइसक्रीम और अन्य खाद्य सामग्री खराब हो गई। इससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली बोर्ड ने खंभा लगाने के लिए आसपास के भू मालिकों से संपर्क किया। उनकी सहमति लेने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। रविवार को वैकल्पिक स्थान पर खंभा लगाने का कार्य शुरू किया गया। बारिश बीच-बीच में बाधा बनती रही। फिर भी बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने लगातार मेहनत कर सोमवार को तारें डालकर आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता दीपक चौहान ने बताया कि कड़ी मेहनत और तकनीकी चुनौतियों के बावजूद सोमवार को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed