फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity lines will cost Rs 20 crore underground in Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में 20 करोड़ से भूमिगत होंगी बिजली की लाइनें

Wed, 17 Jan 2024 02:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के नादौन शहर में बिजली की लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर पंचायत नादौन के हर वार्ड में बिजली लाइनों के जाल चौराहों पर बने हुए हैं। अब बिजली के तारों के इस जंजाल से शहर को जल्द ही मुक्ति मिलेगी। प्रथम चरण में शहर के बीचोबीच यशपाल चौक के इर्द-गिर्द के क्षेत्र की बिजली लाइनों को भूमिगत करने का कार्य किया जाएगा। बिजली बोर्ड मंडल नादौन के तहत 45,299 उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन


15 हजार 600 के करीब उपभोक्ता नादौन बाजार के ही हैं। यहां पर मुख्य चौराहों, गलियों में बिजली लाइनों का जाल बना हुआ है। इससे कई जगहों पर तो हादसों का खतरा भी बना रहता है। सीएम सुक्खू के आदेशों के बाद अब यहां पर बिजली की सप्लाई की व्यवस्था का कायाकल्प होगा। मंडल नादौन की तरफ से प्रोजेक्ट का नक्शा निदेशालय को भेजा गया है। इस नक्शे में विस्तृत रूप से कार्ययोजना तैयार की गई है। हालांकि, पूरे शहर की बिजली लाइनों को भूमिगत करने के लिए कई गुना बजट की जरूरत है। बोर्ड की तरफ से शहर के लिए 123 करोड़ की लागत की विस्तृत प्रस्ताव भेजा गया था। अब इसे 20 करोड़ की राशि की लिहाज से पुन: तैयार करने के निर्देश मिले हैं। जिले में बिजली लाइनों को भूमिगत करने का कार्य पहली दफा किया जा रहा है। ऐसे में अधिकारियों के लिए भी कार्य नया है। सीएम सुक्खू ने हमीरपुर के गांधी चौक पर जनसभा के दौरान हमीरपुर शहर में बिजली की लाइनों को भूमिगत करने का एलान किया था। इस योजना के तहत गांधी चौक से लेकर सब्जी मंडी तक बिजली लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। वहीं, नादौन शहर में इस प्रोजेक्ट का कार्य शुरू होगा। दोनों ही शहरों के लिए 20-20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। बोर्ड दोनों ही शहरों के लिए प्रोजेक्ट का अंतिम प्रारूप तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन




कोट

बिजली बोर्ड मंडल नादौन के अधिशाषी अभियंता अनिल चौधरी का कहना है कि 20 करोड़ रुपये प्रोजेक्ट के लिए स्वीकृत हुए हैं। इस राशि से नादौन बाजार में बिजली लाइनों को भूमिगत करने का कार्य किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का अंतिम प्रारूप तैयार किया जा रहा है। शहर में यशपाल चौक के इर्द गिर्द के एरिया को इस प्रोजेक्ट में कवर किया जाएगा।

डॉ.आरती यादव

डॉ.आरती यादव

डॉ.आरती यादव

डॉ.आरती यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed