फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity cut due to fault

टौणीदेवी में अघोषित कट, बोर्ड को नहीं मिल रहा फाल्ट

Sun, 08 May 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर। Updated Sun, 08 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut due to fault
electricity cut - फोटो : Demo Pic

बिजली उपमंडल टौणीदेवी में अघोषित कटों के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि समस्या के बारे में बिजली बोर्ड को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन बीते एक सप्ताह से समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों में बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।

विज्ञापन


  उपभोक्ताओं में सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, नीरज, अखिल रांगड़ा, देवराज, राजेश कुमार, उत्तम चंद, कशमीर सिंह, दौलत राम, रमेश चंद का कहना है कि एक सप्ताह से लग रहे अघोषित कटों से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक दर्जनों बिजली कट लग रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को न केवल गर्मी के मौसम में जूझना पड़ रहा है, बल्कि उनके बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं। अघाोषित कटों के कारण ठाणा, दरोगण, धवां, कोट, कलंझड़ी, घनवाणा, मुहीं, कटियारा, करियाली, सराहकड़, गरने दा गलू, पनियाला, सलोट, भरनांग, कलझंड़ी देवी, लोहारीं, ख्याह, चौरी, ख्यूद आदि करीब दर्जनों गांवों के बाशिंदों को परेशानी करा सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि बिजली बोर्ड कार्यालय में कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। समस्या बताने पर बिजली बोर्ड के अधिकारी एचटी लाइन में तकनीकी खराबी आने का हवाला दे रहे हैं। लोगों ने बोर्ड अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।


एसडीओ टौणीदेवी दलजीत सिंह का कहना है कि एचटी लाइन 80 किलोमीटर है। इसमें कहां तकनीकी फाल्ट आया है, पेट्रोलिंग करने के बावजूद नहीं मिल पा रहा है। जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed