फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity board employees protest against rationalization policy by wearing black badges

Hamirpur (Himachal) News: युक्तिकरण नीति के खिलाफ बिजली बोर्ड कर्मचारी, काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध

Mon, 10 Feb 2025 06:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 10 Feb 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

टौणी देवी में सरकार की नीतियों के विरोध में किया प्रदर्शन, 24 को कामकाज करेंगे ठप

संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। राज्य बिजली बोर्ड के टौणी देवी, बिजली उपमंडल, कोट, कालेअंब और टिक्करी के कर्मचारियों, अभियंताओं और पेंशनरों ने सरकार की युक्तिकरण नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
इस संबंध में टौणी देवी बिजली उपमंडल में कर्मचारियों ने सोमवार को काले बिल्ले लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार और बोर्ड प्रबंधन ने जनरेशन और संचार विंग के करीब 700 से अधिक पदों को सरप्लस कर दिया है, जबकि 51 पद पहले ही समाप्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बोर्ड मुख्यालय और परिचालन विंग में भी युक्तिकरण और वेतन केंद्रीयकरण के नाम पर हजारों पद समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे कर्मचारियों का भविष्य संकट में आ गया है। 11 फरवरी को हमीरपुर में बिजली कर्मी पंचायत का आयोजन करेंगे। अगर सरकार ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो 24 फरवरी को बिजली कर्मचारी और अभियंता सामूहिक अवकाश लेकर कामकाज ठप कर देंगे, जिससे प्रदेश में बिजली सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध-प्रदर्शन में राज्य स्नातक कनिष्ठ अभियंता यूनियन के प्रधान एवं सहायक अभियंता ई दीपक चौहान, कर्मचारी यूनियन टौणी देवी के प्रधान सुभाष चंद, उपप्रधान रमेश चंद सहित बिजली उपमंडल के चारों अनुभागों के कनिष्ठ अभियंता और अन्य कर्मचारी शामिल रहे।




टौणी देवी बिजली उपमंडल में काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन जताते बिजली बोर्ड कर्मी। संवाद : बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed