फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Elections will be fought taking Congress party workers along: Goma

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर लड़ा जाएगा चुनाव : गोमा

Wed, 10 Apr 2024 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Elections will be fought taking Congress party workers along: Goma
सुजानपुर में कैबिनेट मंत्री यादविंद्र गोमा कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ
सुजानपुर (हमीरपुर)। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने की। बैठक में सुजानपुर कांग्रेस प्रभारी कैबिनेट मंत्री यादविंद्र गोमा विशेष रूप से मौजूद रहे। यहां पर पहुंचने पर उनका स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने सुजानपुर में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का विधिवत लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन


यादविंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के बागी और भाजपा के प्रत्याशी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर उनके कार्य न होने के आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्रों में हुए कार्यों की विस्तृत सूची तैयार की जा रही है। कांग्रेस सरकार के पूरे कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कभी भी किसी भी विधानसभा क्षेत्र से भेदभाव नहीं किया है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की यह सीट हॉट सीट रही है। सीट को जीत कर कांग्रेस अपनी झोली में डालेगी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी में हर कार्यकर्ताओं को टिकट मांगने का अधिकार है लेकिन जिसको भी टिकट मिलेगा उसके बाद सभी मिलजुलकर उसके पक्ष में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इन चुनाव में भाजपा की भ्रामक बयानबाजी और आंकड़ों में न आएं। कांग्रेस की एक मजबूत सरकार है। चुनाव में जीत हासिल कर इसको और मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में अरुण ठाकुर, सुषमा शर्मा, पार्षद बीना धीमान, विनय शर्मा, राजकुमार शर्मा सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed