फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   election news

जिले में मतदान से एक दिन पहले रवाना होंगे पोलिंग दल

Sat, 05 Nov 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
election news
बडू में मतदान रिहर्सल कार्यक्रम के दौरान जानकारी देतीं उपायुक्त। संवाद - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के पीठासीन और मतदान अधिकारियों को शनिवार को बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू के सभागार में दूसरा पूर्वाभ्यास करवाया गया। मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। ईवीएम और वीवीपैट की कार्य प्रणाली से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन

दूसरे पूर्वाभ्यास के दौरान केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत करके मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने अधिकारियों से कहा कि वे 12 नवंबर को मतदान प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से पूर्ण करवाएं। कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पीठासीन और मतदान अधिकारियों का अगला पूर्वाभ्यास उसी विधानसभा क्षेत्र में करवाया जाएगा, जहां इनकी नियुक्तियां होनी हैं। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर में इस बार मतदान दलों को मतदान से दो दिन पहले की बजाय एक दिन पूर्व ही 11 नवंबर को रवाना किया जाएगा। इससे पहले हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनीष कुमार सोनी, मुख्य प्रशिक्षक विजय कुमार चौहान और अन्य अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया और ईवीएम-वीवीपैट के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। पूर्वाभ्यास के बाद डाक मतपत्र से मतदान के लिए सुविधा केंद्र भी संचालित किया गया। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल मनकोटिया, नोडल अधिकारी रवि पठानिया, प्रीतम सिंह, रजनीश, संजय धीमान, अरुण कतना, सुरजीत चौहान, राजेश, अश्विनी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं भोरंज में भी पीठासीन और मतदान अधिकारियों के लिए दूसरा पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया, इसमें एसडीएम स्वाति डोगरा और अन्य अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस अवसर पर राजकीय डिग्री कॉलेज कंज्याण के विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से मतदान प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed