फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   election candidate in tension

नगर निकाय प्रत्याशियों की आज की रात नींद उड़ी रहेगी

Fri, 08 Jan 2021 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए शनिवार की रात सभी प्रत्याशियों की नींद उड़ी रहेगी। शुक्रवार शाम को जिला प्रशासन के आदेशों के बाद शहर में चुनाव प्रचार थम गया है। अब प्रत्याशी अकेले ही घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाकर अपने पक्ष में माहौल तैयार करने में जुट गए हैं। नगर परिषद हमीरपुर, नगर परिषद सुजानपुर, नगर पंचायत भोटा और नादौन में रविवार, 10 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद अगर कोई कोरोना संक्रमित प्रत्याशी मतदान करना चाहता है तो उसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के मतदान के तुरंत बाद ईवीएम को सैनिटाइज किया जाएगा और उसके बाद मतों की गिनती होगी। जिससे सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। 10 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए नगर परिषद हमीरपुर के सभी 11 वार्डों के लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड नंबर एक हीरानगर के लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्र हीरानगर-1 गंदा नौण स्थित नगर परिषद के सामुदायिक भवन एवं डे केयर सेंटर में स्थापित किया जाएगा। इसमें क्रम संख्या एक से 800 तक के मतदाता अपने वोट डाल सकेंगे। हीरानगर-2 मतदान केंद्र अणु स्थित बिजली बोर्ड के फील्ड हॉस्टल में स्थापित होगा। जिसमें क्रम संख्या 801 से 1600 तक के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। हीरानगर-3 मतदान केंद्र डिग्री कालेज के नजदीक प्राथमिक पाठशाला सियूहणी में होगा। जिसमें क्रम संख्या 1601 से 2410 तक के मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 2 कृष्णानगर का मतदान केंद्र बचत भवन हमीरपुर में, वार्ड नंबर 3 प्रतापनगर का बूथ नगर परिषद के विश्राम गृह में, वार्ड नंबर 4 शिवनगर का मतदान केंद्र टाउन हाल के पास प्राइमरी स्कूल, वार्ड नंबर 5 बृजनगर का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर, वार्ड नंबर 6 गांधीनगर का बाल स्कूल हमीरपुर और वार्ड नंबर 7 देवनगर का मतदान केंद्र जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 8 नयानगर के लिए दो मतदान केंद्रों में पहला पूर्व सैनिक रोजगार सेल के कार्यालय में स्थापित किया जाएगा। जिसमें क्रम संख्या 1 से 850 तक के मतदाता वोट डाल सकेंगे। नयानगर-2 मतदान केंद्र सैनिक विश्राम गृह में होगा। जिसमें क्रम संख्या 851 से 1723 तक के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वार्ड नंबर 9 रूपनगर का मतदान केंद्र उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय और वार्ड नंबर 10 रामनगर का बूथ भोटा चौक के पास बिजली उपमंडल के कार्यालय में स्थापित किया जाएगा। वार्ड नंबर 11 सुभाषनगर के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्र सुभाषनगर-1 बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू में एसबीआई के पास स्थापित किया जाएगा। जिसमें क्रम संख्या एक से 750 तक के मतदाता वोट डाल सकेंगे। सुभाषनगर-2 मतदान केंद्र भी बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू में स्थापित किया जाएगा। जिसमें क्रम संख्या 751 से 1572 तक के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed