फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Elderly man fell out of control while getting down from Punjab Roadways bus, died on the spot

Hamirpur (Himachal) News: पंजाब रोडवेज की बस से उतरते समय अनियंत्रित होकर गिरा बुजुर्ग, मौके पर मौत

Thu, 22 Feb 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के साथ बस में कर रहे थे सफर, भरमोटी के करीब हुआ हादसा
विज्ञापन

घायल को मौके पर छोड़ चालक बस समेत फरार
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर थाने में किया तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत अंब मार्ग पर भरमोटी गांव में पंजाब रोडवेज की बस से उतरते वक्त अनियंत्रित होकर गिरे एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। चालक घायल को मौके पर छोड़ कर बस लेकर फरार हो गया है।

हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को आसपास के लोगों ने तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। 77 वर्षीय श्यामलाल निवासी गांव जुराही अध्वाणी ज्वालामुखी क्षेत्र अपनी पत्नी सहित पंजाब रोडवेज की बस में सफर कर रहे थे। नादौन अंब मार्ग पर भरमोटी गांव में बस से उतरते हुए बुजुर्ग अचानक अनियंत्रित होकर बाहर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। इस संबंध में जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। वहीं, थाना प्रभारी बीआर शर्मा ने बताया कि बस चालक को थाना में तलब किया गया है। मामले में हर पहलु से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed