{"_id":"690e2a4270c2424c000dc79b","slug":"elderly-man-dies-after-falling-into-ditch-while-returning-home-hamirpur-hp-news-c-88-1-ssml1004-165870-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: घर लाैट रहे बुजुर्ग की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: घर लाैट रहे बुजुर्ग की खाई में गिरने से मौत
Fri, 07 Nov 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
चनेड़ (चंबा)। रिश्तेदार के घर से अपने घर लौट रहे बुजुर्ग की पांव फिसलने से गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बर्फो राम (62) पुत्र भगत राम निवासी कपाहड़ी, पंचायत पंजोह के रूप में हुई है। शुक्रवार देर शाम तक बर्फो राम के घर न लौटने पर परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश आरंभ की। गांव से कुछ दूरी पर वह खाई में अचेत अवस्था में मिले। उन्हें उठाकर परिजनों ने जैसे-तैसे कर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी चंबा हितेंद्र लखनपाल ने बताया कि परिजनों के मुताबिक पांव फिसलकर गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनाें को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन