फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Eight tola gold jewellery, half kilo silver and thirty thousand cash stolen in Bharmoti Khurd

Hamirpur (Himachal) News: भरमोटी खुर्द में आठ तोले सोने के आभूषण, आधा किलो चांदी और तीस हजार नकदी चोरी

Wed, 21 Feb 2024 01:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Eight tola gold jewellery, half kilo silver and thirty thousand cash stolen in Bharmoti Khurd
नादौन के भरमोटी खुर्द गांव में चोरी के बाद घर में बिखरा सामान
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत भरमोटी पंचायत के भरमोटी खुर्द निवासी कपिल बस्सी के घर में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ किए हैं। घटना के समय घर पर कोई भी नहीं था। बस्सी परिवार अपने रिश्तेदारों के घर सोमवार दोपहर के समय ही गए थे। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर सबूत जुटाए हैं। मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

घटना का पता मंगलवार सुबह तब चला जब बस्सी के पड़ोसी उनके घर आए और दरवाजे खुले देखकर उन्होंने परिजनों को सूचना दी। कपिल बस्सी ने बताया कि सोमवार सुबह उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के घर गए थे जबकि उनकी पत्नी दोपहर के समय अपने मायके आ गई थी और रात को बस्सी भी अपने ससुराल पहुंच गए थे। वे अपने घर की लाइट जलाकर गए थे परंतु रात को 12 बजे लाइट चली गई थी जो सुबह 5 बजे आई। इसी का फायदा उठाकर चोर दीवार फांद कर अंदर घुसे और मुख्य दरवाजे का कुंडा तोड़कर कमरों में पहुंचे। मंगलवार सुबह उनके एक पड़ोसी जब घर आए तो उन्हें बंद जाली के दरवाजे से अंदर बिखरा हुआ सामान दिखाई दिया। जब वह अंदर गए तो अलमारी तथा बेड बॉक्स का सामान भी बिखरा हुआ था। उन्होंने कहा कि करीब आठ तोले सोने के गहने, आधा किलो चांदी के गहने व बर्तन सहित करीब 30,000 रुपये नकदी घर से गायब है। इस संबंध में मौके पर पहुंचे डीएसपी हेडक्वार्टर हमीरपुर नितिन चौहान ने कहा कि चोरों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed