फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Eight students of Chauri School selected for district level competition

Hamirpur (Himachal) News: चौरी स्कूल के आठ विद्यार्थी जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Wed, 07 Aug 2024 07:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंडर-14 छात्रा वर्ग की खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सरिता दुबे ने कहा कि अंडर-14 छात्र, छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटलांदर में किया गया। इसमें चौरी स्कूल की छात्राओं ने कबड्डी और खो-खो में भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम जबकि खो-खो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर पांच छात्राओं शिवालिका, वंशिका, अंशिका, पायल, शिखा, जबकि तीन छात्र खिलाड़ियों का चयन जिलास्तर के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य सरिता दुबे और समस्त स्टाफ सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों व उनके कोच संजीव कुमार को हार पहनाकर सम्मानित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed