{"_id":"667bfadb81cd605cd500819c","slug":"efforts-to-convert-jahu-phc-into-chc-started-proposal-ready-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-130401-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जाहू पीएचसी को सीएचसी बनाने की कवायद शुरू, प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जाहू पीएचसी को सीएचसी बनाने की कवायद शुरू, प्रस्ताव तैयार
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्तरोन्नत करने के लिए सरकार और विभाग को भेजा प्रस्ताव
दो ब्लॉक के निर्माण के लिए विभागीय संयुक्त टीम ने किया भूमि का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के संगम स्थल जाहू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्तरोन्नत करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव बनाकर सरकार और विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। दो दिन पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री के नेतृत्व में खंड चिकित्साधिकारी भोरंज डॉ. ललित कालिया, लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज, सहायक अभियंता विजय कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहू के प्रभारी डाॅ. गौरव ठाकुर, सुपरवाइजर रघुवीर सिंह ठाकुर व विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहू के पुराने भवन का निरीक्षण किया। दो स्थानों पर दो ब्लॉक भवन के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों की मांग पर उपस्वास्थ्य केंद्र जाहू को स्तरोन्नत करके 1982 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था। यहां पर वर्तमान में दो डाॅक्टर तैनात हैं। स्वास्थ्य केंद्र वर्तमान में क्षेत्र की करीब 22 हजार आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। यहां पर वर्ष 2022 में 17611 रोगियों ने उपचार करवाया है। 2023 में 16845 और जनवरी 2024 से मई 2024 तक 8039 रोगियों का इलाज किया गया है। यहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ोहता 10 किलोमीटर, सिविल अस्पताल भोरंज 14 किलोमीटर, मंडी जिला का सरकाघाट सिविल अस्पताल 18 किलोमीटर और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर करीब 40 किलोमीटर दूर पड़ता है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने कमरों के निर्माण के लिए 72 लाख का प्राक्कलन तैयार किया था। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रस्ताव तैयार होने से दो ब्लॉक के निर्माण के लिए नए सिरे से प्राक्कलन बनेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बिस्तरों की व्यवस्था होगी और डाॅक्टरों के पद, वार्ड सिस्टर व अन्य पद भी सृजित होंगे। इसके अलावा लेबोरेटरी की सुविधा भी मिलेगी।
कोट
खंड चिकित्सा अधिकारी भोरंज डॉ. ललित कालिया ने जाहू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजने की पुष्टि की है। कहा कि विभागीय टीम ने दो भवन ब्लॉक बनाने के लिए भूमि का निरीक्षण किया है। भवन के निर्माण के लिए जल्द ही प्राक्कलन तैयार किया जाएगा और पुराने भवन को गिराया जाएगा।